और यदि आप कोई भी live example लेना चाहते हैं तो अपनी नज़र चारों ओर घूमाइए आपको जो भी दिखाई देगा वह सोच का ही result है |
आपका खुद का example लेते हैं | आपने कुछ दिनों या कुछ सालों पहले कोई काम सोचा होगा और बाद में आपने इसे पूरा भी किया होगा | इसका कोई न कोई physically format भी आपको मिला होगा |
कहने का मतलब है कि सोच ही कुछ ही दिनों बाद या कुछ सालों बाद physically सामने आती है |
इसलिए कहा जाता है जैसा सोचते हैं, वैसा बनते हैं | यदि बड़ा बनना है तो बड़ा सोचो | सोच का ही सारा खेल है |
बड़ा सोचने की शुरुआत कैसे करे ?
बड़ा सोचने की शुरुआत खुद से करनी चाहिए इसके लिए यह सोचना चाहिए आप important है |
ब्रह्मांड में आपका भी किसी न किसी कारण से अस्तित्व बना है जो व्यक्ति यह सोचता है कि वह important है वह किसी काम को आसानी से कर सकता है और वह काम पूरा भी हो जाता है |
important बनने के लिए यह सोचना जरूरी है कि आप important है तभी दूसरे लोग भी आपके बारे में ऐसा सोच पाएंगे क्योंकि आप क्या सोचते हैं इससे तय होता है कि आप कैसा काम करते हैं और आप कैसा काम करते हैं इससे तय होता है दूसरे आप के साथ कैसा व्यवहार करते हैं |
जब आप अपने आप को important समझते हैं तो आप अपने आप का respect करते हैं | आप important दिखने की कोशिश करते हैं और लोगों को भी यह लगता है कि वास्तव में यह आदमी इंपॉर्टेंट है , यह एक सफल आदमी है | हमें भी इसका सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह खुद का सम्मान करता है |
इतना ही नहीं जब आप खुद को इंपॉर्टेंट समझते हैं तो आपके family members भी ऐसा ही सोचते हैं और आप को उचित respect हैं | इससे आप का मनोबल बना रहता है और आपका कद बड़ा हो जाता है |
यदि आप कहीं job करते हैं तो आपको वहां भी उचित सम्मान मिलता है क्योंकि जो लोग, खुद की कदर करते हैं उनकी दूसरे लोग भी कदर करते हैं |
खुद को important समझे
खुद को important समझने के लिए आपको सिर्फ और सिर्फ यह सोचना है कि आप important हैं | झूठ ही सही लेकिन कुछ दिनों के लिए आपको यह मानना ही पड़ेगा फिर जैसे-जैसे यह बात आपके अवचेतन में पहुंचेगी तो आप इंपॉर्टेंट है ऐसा आपको महसूस होने लगेगा और आपके काम भी इसी के अनुसार होने लगेंगे | यह बहुत ही effective trick है |
और भी उपाय है जिन्हें follow करके खुद को importance दी जा सकती है | आपको सिर्फ और सिर्फ अपनी abilities पर ध्यान देना है | अपनी कमियों को थोड़े समय के लिए भूलना पड़ेगा |
क्योंकि जब आप अपनी योग्यताओं पर ध्यान देते हैं तो आपमें हीनता की भावना का नाश होता है और आप खुद को complete feel करते हैं | ऐसा होने से आप में excitement आता है और धीरे-धीरे confidence बढ़ता है जो कि बहुत compulsory है |
इंपॉर्टेंट बनने के लिए आपको यह समझ में आ गया की इंपॉर्टेंट सोचना है यानी बड़ा सोचना है लेकिन इंपॉर्टेंट दिखे कैसे ?
इंपॉर्टेंट दिखे
बड़ा बनने के लिए important thinking के साथ-साथ important दिखना भी जरूरी है | आप कैसे दिखते हैं इससे आपकी छवि बनती है और यह छवि हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए | आपको देखकर सभी को यह लगना चाहिए यह एक important person है | यह एक सफल आदमी है | ऐसा होने पर आपको unknown व्यक्तियों से भी respect मिलता है|
''आपका पहनावा'' आपको confident बनाता है और लोगों तक आपके बारे में positive message पहुंचाता है| आपकी dress बोलती है कि आप कैसा सोचते हैं ?
confidence बढ़ाने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते है
यदि आप खुद को important समझते हैं लेकिन important दिखते नहीं तो लोगों को भ्रम हो सकता है | इसलिए important दिखना बहुत जरूरी है | इसके लिए आपकी dress unique होनी चाहिए |
जब भी आप किसी meeting , marriage function , public place में जाएं तो अच्छी dress पहन कर जाएं और अपने बालों को अच्छी तरह बनाकर जाएं | यह आपको अंदर से confident रखेगा और आपको important दिखाने में बहुत ज्यादा help करेगा |
important दिखने पर लोग आपके साथ अच्छा behaviour करते हैं और खुद के साथ-साथ लोगों के लिए भी important बन जाते हैं | लोगों के बीच आपकी छवि बनती है | आपको सफल लोगों की list में जगह मिलती है |
इसके उल्टा यदि आप फटेहाल या गंदे कपड़े पहनते हैं तो लोगों पर negative effect पड़ता है | ऐसे कपड़ों से लोगों तक यह message पहुंचता है कि यह एक असफल आदमी है यह careless, unable ,unimportant person है | यह एक average person है | इसकी तरफ विशेष ध्यान नहीं देना चाहिए |
एक example है इसे पढ़ने के बाद clear हो जाएगा कि हमें important दिखना क्यों जरूरी है ?
एक ही दुकान पर, एक ही जगह, एक ही क्वालिटी के आम दो डिब्बों में रखे हैं | एक डिब्बे में रखें आमों की पैकिंग साधारण पॉलिथीन की और दूसरे डिब्बे में रखे आमों की पैकिंग बहुत अच्छी और attractive है |
अब आप बताइए ज्यादा कौन से आम बिकने वाले हैं ?
जाहिर सी बात है कि दूसरे डिब्बे के आम ज्यादा बिकने वाले हैं क्योंकि इनकी बाहरी पैकिंग बहुत अच्छी है यह लोगों को attract करेगी और यह आसानी से बिक जाते हैं |
यही formulae हमारी real life में भी लागू होता है | हालांकि सुनने में यह बहुत अच्छा लगता है कि इंपॉर्टेंट दिखना नहीं इंपोर्टेंट सोचना जरूरी है लेकिन वास्तविक जीवन से यह अनुभव मिलता है कि इंपॉर्टेंट दिखना भी बहुत जरूरी है |
यदि आपको कहीं respect कम मिलता है, office में आपकी कदर कम होती है जो आप इस फार्मूले को आजमा सकते हैं मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यह formulae काम करेगा |
दोस्तों इंपॉर्टेंट सोचने और दिखने की बात हम कर चुके हैं अब बात करते हैं - खुद के सम्मान की
आत्मसम्मान दे (self -respect )
दोस्तों इंपॉर्टेंट सोचने और दिखने दोनों से self-respect बढ़ता है | यह life में compulsory भी है | जब हम खुद का सम्मान नहीं कर पाते हैं तो लोग भी अपना सम्मान नहीं करते हैं | वह हमें ignore करते हैं | आत्म-सम्मान यह बताता है यह खुद को महत्व देता है ,खुद की कदर करता है | इस कारण लोग भी सम्मान देने पर मजबूर हो जाते हैं |
इंपॉर्टेंट सोचने, दिखने और आत्म सम्मान में गहरा relation है | यह तीनों एक दूसरे से जुड़े हैं इसलिए बड़ा सोचने के लिए इन तीनों का होना बहुत ज्यादा जरूरी है | अब बात करते हैं अपने काम की |
अपने काम को importance दे
आर्टिकल पढ़ते पढ़ते हैं यह समझ में आ गया होगा कि बड़ा बनने के लिए हर चीज को importance देना पड़ता है
क्योंकि आप से जुड़ी हर चीज का किसी न किसी रूप में महत्त्व जरूर होता है | यही बात अपने काम के लिए भी लागू होती है | यदि आप अपना काम को importance देते हैं तो उस काम को बेहतर तरीके से कर सकते हैं | काम में accuracy ज्यादा होगी जो आपकी ability दिखाती है | लोग आपको योग्य समझते हैं जिससे कार्य स्थल पर आपकी सफलता के chance बढ़ जाते हैं |
आपकी काम में सफलता के बाद आपके साथियों, seniors, juniors को एहसास हो जाता है कि आप काम को अच्छे से कर सकते हैं और आप में बड़ी responsibility लेने की ability है |
इस कारण जहां आप काम करते हैं वहां आपको सम्मान दिया जाता है आपको एक सफल आदमी की नजर से देखा जाता है आप उस जगह पर एक इंपॉर्टेंट हिस्सा बन जाते हैं | यह चीजें आपको अंदर से आत्म बल देती है आपको खुश कर देती है और आपका इंपॉर्टेंस बढ़ता चला जाता है |
इसलिए आपका काम personal हो या office का | उस काम को इंपॉर्टेंट समझना चाहिए ताकि काम को बेहतर तरीके से करके खुद को important, able और dedicated साबित किया जा सके |
हमेशा उत्तेजित रहे ( Be excited always )
''हमेशा उत्तेजित रहना'' बड़ा बनने के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त है क्योंकि excited रहने से आप हमेशा active रहते हैं, चौकन्ने रहते हैं | इससे फायदा यह होता है कि आपका दिमाग नई नई चीजों को सीख पाता है, आप सभी updates ले पाते हैं उत्तेजित रहने से काम ज्यादा कर पाते हैं |
ऐसा होने पर हीन भावना , निराशा ,आलस जैसी चीजें आपके पास भी नहीं भटकती है जब आप उत्तेजित रहते हैं तो confidence अपने आप आ जाता है | इसलिए confident रहने के लिए उत्तेजित रहना एक आवश्यक शर्त है |
हमेशा कॉन्फिडेंट रहे ( Be confident always )
जब हम motivation लेते हैं तो एक-दो दिन हम confident रहते हैं, excitement रहता है, ऐसा लगता है जैसे हम सब कुछ कर सकते हैं लेकिन एक-दो दिन बाद ठंडे पड़ जाते हैं excitement , confidence न जाने कहाँ खो जाते हैं |
मैं एक बार फिर से बता देता हूं की success का रास्ता दो-चार दिन की बात नहीं है इसके लिए लंबा समय लगता है बहुत मेहनत करनी पड़ती है, नए नए ideas ,techniques , tricks का use करना पड़ता है इसके लिए बहुत जरूरी है कि आपका दिमाग हमेशा fresh, positive , excitement रहे |
यह सब सिर्फ और सिर्फ तभी हो सकता है जब आप regular motivation ले जोकि शायद possible ना हो |
इसलिए मैं आपको एक ऐसी trick बताता हूं जिससे आप हमेशा confident और important बने रहेंगे | आपको आत्म बल मिलता रहेगा, आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सब कुछ कर सकते हैं |
नीचे लिखी lines को नोटबुक में उतार कर रख ले और इन lines में आपकी उड़ान लिखने के बजाय अपना पूरा नाम लिखे और रोजाना कम से कम तीन बार इसका revision शीशे के सामने खड़े होकर बुलंद आवाज में करें |
यदि आप घर से बाहर जाते हैं और आपका confidence गिर जाता है या आपमें हीन भावना आने लगती है | आप अपने आप को कमजोर समझने लगते हैं तो इन पंक्तियों की एक कॉपी हमेशा अपने pocket में रखे और ऐसा महसूस होने पर अकेले में जाकर सब कुछ भूल कर बुलंद आवाज में इन lines का revision करें | मैं दावे के साथ कह सकता हूं आपको जरूर positive results मिलेंगे |
आप आपकी उड़ान है जो एक महत्वपूर्ण वास्तव में महत्वपूर्ण व्यक्ति है
आपकी उड़ान आप बड़ा बनना चाहते हैं, इसलिए हमेशा बड़ा सोचे
हर चीज के बारे में सोचे
आपमें बढ़िया काम करने की ability है
इसलिए हमेशा बढ़िया काम करें
आपकी उड़ान आप सुख, progress और achievements में believe करते हैं
इसलिए - सिर्फ सुख के बारे में बात करें
सिर्फ progress के बारे में बात करें
सिर्फ achievements के बारे में बात करें
आप में बहुत capacity है, आपकी उड़ान, आप में बहुत capacity है
इसलिए आप अपनी capacity का use अपनी success में करें
आपकी उड़ान आप एक excited person हो
अपना excitement सबको दिखने दो
आप वास्तव में अच्छे दिखते हो,आपकी उड़ान आपको
और अच्छा feel करने के लिए ऐसे ही बने रहना है
आपकी उड़ान आप कल बहुत ordinary person थे
और आप आज unique बनकर दिखाएंगे
आप दुनिया को जीत कर दिखाएंगे,
आप खुद को विजेता बना कर ही दम लेंगे
आप ऐसा करके ही दिखाएंगे excellent , excellent
keep it and go ahead... keep it and go ahead.
यह लाइन है आपको खुद से खुद को inspire करती है | यह साधारण-सी दिखने वाली lines है but बहुत ही कारगर और profitable है एक बार इन्हें अपने लिए लिख कर repeat जरूर करें | सुबह जल्दी उठकर और रात को सोने से पहले कांच के सामने revision करने से और भी ज्यादा benefit होता है |
इसी तरह के ज्ञानवर्धक, मोटिवेशनल और लाइफ को सरल बनाने वाले आर्टिकल पढ़ने के लिए बने रहिए #आपकी उड़ान# के साथ |
many many thanks to read this article.🙏🙏🙏🙏
अनुशासन का महत्व
0 Comments