Failure Reason in Hindi 2022 | 11 बड़ी गलतियाँ असफलता का कारण


Failure Reason in Hindi | 11 बड़ी गलतियाँ असफलता का कारण बनकर आपका भविष्य बर्बाद करती है


आज जानते है Failure Reason Hindi में या  11 बड़ी गलतियाँ जो असफलता का कारण बनकर आपका भविष्य खराब करती है | ऐसे बहुत से लोग हैं जो मेहनत बहुत करते हैं लेकिन मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं पाते हैं | वे हार जाते हैं | आज हम यही जानेंगे कि आप मेहनत करने के बावजूद भी क्यों हार जाते हैं ? आखिर आपको असफलता का सामना क्यों करना पड़ता है ? ऐसे कौन से कारण है जो आपको हार के सामने लाकर खड़ा कर देते हैं और आप निराश होकर अपना मन छोटा कर लेते हैं |

Failure Reason in Hindi 2022 -असफलता का कारण




इस पोस्ट से आप निम्न बातें सीख सकते हैं

  • हार का कारण
  • हार को जीत में कैसे बदले
  • सार
यदि आप भी हारना नहीं चाहते तो इस पोस्ट को पूरा ध्यान लगाकर पढ़ें |


असफलता के सबसे बड़े कारण | Biggest Reason of Failure

असफलता के कारण कई होते है लेकिन जो मुख्य रूप से सभी लोगों के लिए लागू होते है वो नीचे बताये है

    1. तैयारी में कमी होना
    2. जानकारी का अभाव
    3. निरंतरता और ध्यान में कमी
    4. कमियों को दूर नहीं करना
    5. नकारात्मक सोच
    6. शॉर्टकट अपनाना
    7. डालने की आदत
    8. क्रियान्वयन का अभाव
    9. आत्मविश्वास की कमी
    10. कमजोर नीव
    11. दोबारा प्रयास नहीं करना

हम अपनी हार को जीत में बदल सकते हैं, यह मुमकिन है और जीवन में जीतने के लिए ऐसा करना पड़ेगा |

 

1.तैयारी में कमी होना | Lack of Preparation



अधिकांश लोग कुछ करना तो चाहते हैं लेकिन बिना तैयारी के ही अपनी यात्रा शुरू कर देते हैं जिससे उनकी कहानी अधूरी रह जाती है यदि आपने पूरी तैयारी के साथ किसी काम में हाथ डाला है तो जीतना तय माना जा सकता है | बार-बार हार मिलने का सबसे बड़ा कारण तैयारी में कमी होना है |


तैयारी पूरी करने का मतलब योजना बनाकर काम करना है | ऐसा करने से आप तनाव मुक्त रहते हैं जिससे सही व जल्दी निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है|


तैयारी पूरी करने से आपको आगे चलकर आने वाली रुकावट का अनुमान हो जाता है जिससे आप इनको भली-भांति पार कर लेते हैं |


वास्तव में तैयारी पूरी करने का उद्देश्य रास्ते में आने वाली छोटे-छोटे dots रूपी अवरोधों से मुकाबला कर जीत हासिल करना होता है |


यदि आप जीतना चाहते हैं तो तैयारी में कमी को कभी भी बाधा मत बनने देना |



2.जानकारी का अभाव | Lack of Information

जानकारी का अभाव रास्ते का बहुत बड़ा और जटिल रोड़ा होता है जो मुख्य Failure Reason में से एक है |आप जिस काम को करने जा रहे हैं उसके बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए ; जैसे यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो उसके बारे में संपूर्ण जानकारी आपको जुटाना जरूरी है -जैसे प्रश्नपत्र objective होगा या subjective ,negative marking होगी या नहीं ,पेपर करने के लिए कितना समय दिया जाएगा ,उस पेपर का level कैसा होगा normal , standard या advance | हमेशा ध्यान रखें की अधूरा ज्ञान बहुत खतरनाक होता है |

3.निरंतरता और ध्यान में कमी | Continence and Lack of Attention



किसी भी काम में जीत निरंतरता पर निर्भर करती है | आप निरंतर उसी काम को करते जाते हैं तो उस विशेष काम की बारिकियाँ समझ पाते हैं और भविष्य में संभावित अवरोधों को आसानी से सुलझा पाने में समर्थ बन जाते हैं इसलिए निरंतरता जीत के लिए जरूरी होती है निरंतरता दृढ़ निश्चय से आती है इसलिए अपने निश्चय को दृढ़ बनाने पर जोर दे |

अपना ध्यान काम में लगाने का प्रयास करना चाहिए ताकि काम मैं जल्दी निपुण बना जा सके |


4.कमियों को दूर नहीं करना | Not Removing Deficiencies

हर कोई अपनी कमी को अच्छी तरह जानता है लेकिन जानबूझकर अनजान बनता है और उस कमी को अपने ऊपर हावी होने देता है यही Failure Reason है जो आगे चलकर जीत में बाधा बन जाता है इसलिए जो भी कमी आपने नजर आती है उसको जल्दी से जल्दी दूर करने का प्रयास करें क्योंकि विद्वान कहते हैं कि 
कमियों का एक बड़ा झुंड ही असफलता है |


5.नकारात्मक सोच | Negative Thinking

नकारात्मक सोच जिस पर आप ध्यान भी नहीं देते | आपके आत्मविश्वास को अंदर से हिला डालती है | यह बीमारी है जिसके कारण हम आत्मविश्वास और योग्यता खो देते हैं ,जल्दी ही निराश हो जाते हैं और अपने हर कार्य में कमी नजर आने लगती है |इसलिए नकारात्मकता से दूर रहकर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना आवश्यक है |आपको मालूम होना चाहिए सकारात्मक सोच से मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार होता है ऐसा होने से आप में उत्साह भर जाता है और एक बार फिर से आप में आत्मविश्वास की झलक और जुनून पैदा होता है|

Positive Thinking के लिए यह पोस्ट read कर सकते है-


6.शॉर्टकट अपनाना | Taking Shortcuts

यदि आप लंबे समय तक अपनी जीत बरकरार रखना चाहते हैं तो इस मेथड को भूल जाए|अपनी लाइफ की डिक्शनरी से शॉर्टकट नाम के शब्द को निकाल फेंके क्योंकि यह आपको कुछ समय तक खुशी दे सकता है लेकिन बाद में पछतावा होता है |


शायद आप पहले से जानते हैं कि परिणाम ऊर्जा और समय का सहयोग होता है |अच्छे परिणाम के लिए shortcut पर विश्वास कभी भी नहीं किया जा सकता |इतना जरूर है कि ज्ञान और योग्यता कम समय में हासिल करने के लिए shortcut अपना सकते हैं जैसे अच्छे लेखकों की किताब पढ़कर जीवन के अनुभव लेना ,अनुभवी लोगों के साथ रहकर उनकी मानसिकता समझना |

7.टालने की आदत | Procrastination

कभी भी काम को टालना नहीं चाहिए | हां ,आप वरीयता क्रम में सेट कर सकते हैं ताकि यह पता लग सके कि कौन सा काम पहले और कौन सा बाद में करना है या फिर सरलता-जटिलता के आधार पर काम का विभाजन कर सकते हैं लेकिन काम को निर्धारित समय में पूरा करना का पक्का इरादा होना ही चाहिए | काम समय से पहले किसी भी हालत में होना ही चाहिए | डालने की आदत से आपका समय प्रबंधन पूरी तरह गड़बड़ हो जाता है | सातवाँ Failure Reason एक बहुत आम समस्या है |

किसी भी काम के लिए निर्धारित समय होना चाहिए |



8.क्रियान्वयन का अभाव | Lack of Implementation

आप कुछ करने के लिए मन में सोच लेते हैं या कुछ करने के सपने भी देख लेते हैं लेकिन उनको पूरा करने के लिए उचित और सही कदम उठाने और कार्य करना जरूरी होता है | सिर्फ सोच लेने मात्र से कुछ नहीं होता है | अमल भी करना पड़ता है इसलिए अपने काम को पूरा करने के लिए सही दिशा में कदम उठाएं |


9.आत्मविश्वास की कमी | Lack of Confidence

यह सबसे बड़ा मानव गुण है जो सबसे ज्यादा फायदा देता है लेकिन नहीं होने पर नुकसान भी पहुंचाता है क्योंकि इसके बिना आप ऊर्जावान नहीं रह सकते , कोई भी जोखिम नहीं उठा सकते , आप कमजोर महसूस होते हैं इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें | इसे बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय करें |

Importance of Confidence Hindi में जानने के लिए यहाँ visit करें-


10.कमजोर नीव | Weak Foundation

यदि नींव कमजोर है तो ऊपर का ढांचा कभी भी मजबूत नहीं हो सकता इसलिए आपको भी अपनी शुरुआत पूरी तैयारी के साथ धमाकेदार करनी चाहिए करनी चाहिए | कहने का तात्पर्य है कि जो आप करना चाहते हैं उसकी पहले योजना बना ले | उसका एक ब्लूप्रिंट तैयार कर ले जिससे कार्य का माइंड मैप तैयार हो जाएगा और बहुत सी भविष्य में होने वाली या आने वाली कमियों को पहले से ही भाग लेंगे | यह कार्य करने पर आप पहले ही औसत से ज्यादा ज्ञान ले पाते है |


11.दोबारा प्रयास नहीं करना | MIndset of Don't Try Again

बहुत से लोगों के मन में यही विचार होता है कि पहली बार में ही उन्हें जीत हासिल होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता है और निराश होकर बैठ जाते हैं | इतना ज्यादा टूट जाते हैं कि दोबारा प्रयास करना ही भूल जाते हैं उनका नजरिया नकारात्मक हो जाता है जिससे दुबारा जीतने के अवसर से वंचित रह जाते हैं | दोबारा प्रयास करना अच्छी समझदारी का नतीजा है | इस प्रकार प्रयास न करना भी Failure Reason बन जाता है |



हार को जीत में बदलने के उपाय निम्न है

  • पूरी तैयारी रखें
  • पूरी जानकारी रखें
  • अपने कार्य में निरंतरता बनाए रखें
  • अपनी कमियों को जल्द दूर करें
  • सकारात्मक सोच रखें
  • शॉर्टकट नहीं अपनाएं
  • टालूपन की आदत से बचें
  • अपनी सोच की दिशा में कदम उठाएं
  • आत्मविश्वास बढ़ाएं
  • अपना आधार मजबूत बनाएं
  • साहस दिखाकर दोबारा प्रयास करें

Conclusion

Failure Reason Hindi में पढ़कर आपको पता चला कि वास्तव में असफलता का कारण खुद की लापरवाही होती है | खुद की तरफ ध्यान नहीं लगाने के कारण स्व- ज्ञान नहीं हो पाता और आप बहुत से अवसर खो देते हैं जिसके कारण आप अपनी शक्ति का पूरा उपयोग नहीं कर पाते | अपने अंदर छुपी शक्ति को पहचानने का प्रयास करना चाहिए | इन्ही का सहारा लेकर जीत हासिल की जा सकती है | प्रत्येक प्राणी मे अनंत संभावना होती है | जो अपनी शक्ति के प्रति जागरूक हो जाते है वे जीत जाते है | कृपया आप भी उपरोक्त की पालना करें और इसी तरह के ज्ञानवर्धक पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहिए | thanks



असफलता के कारण क्या है ?


असफलता के कारण तैयारी में कमी होना, जानकारी का अभाव, निरंतरता और ध्यान में कमी, कमियों को दूर नहीं करना, नकारात्मक सोच, शॉर्टकट अपनाना, काम टालने की आदत, क्रियान्वयन का अभाव, आत्मविश्वास की कमी, कमजोर नीव, दोबारा प्रयास नहीं करना आदि हो सकते है |

फेल होने पर क्या करे ?


फेल होने पर अपनी गलती स्वीकार करे और कमियों को दूर करने और दुबारा प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए |

असफलता को सफलता मे कैसे बदले ?


हार को जीत में बदलने के उपाय निम्न है पूरी तैयारी रखें पूरी जानकारी रखें अपने कार्य में निरंतरता बनाए रखें अपनी कमियों को जल्द दूर करें सकारात्मक सोच रखें शॉर्टकट नहीं अपनाएं टालूपन की आदत से बचें अपनी सोच की दिशा में कदम उठाएं आत्मविश्वास बढ़ाएं अपना आधार मजबूत बनाएं साहस दिखाकर दोबारा प्रयास करें |

असफलता मिलने पर क्या सोचना चाहिए ?


असफलता मिलने पर सकरात्मक सोचना चाहिए और अपनी Failure Reasons को दूर करने का संकल्प लेकर दुबारा प्रयास करना चाहिए |

असफलता के कारणों को दूर करने के उपाय बताइए |


हार का बड़ा कारण खुद की लापरवाही होती है | खुद की तरफ ध्यान नहीं लगाने के कारण स्व- ज्ञान नहीं हो पाता और आप बहुत से अवसर खो देते हैं जिसके कारण आप अपनी शक्ति का पूरा उपयोग नहीं कर पाते | अपने अंदर छुपी शक्ति को पहचानने का प्रयास करना चाहिए | इन्ही का सहारा लेकर जीत हासिल की जा सकती है | प्रत्येक प्राणी मे अनंत संभावना होती है | जो अपनी शक्ति के प्रति जागरूक हो जाते है वे जीत जाते है | आपको भी ऐसा ही करना चाहिए |


Post a Comment

0 Comments