Courage in Hindi 2023 [ Advance Courage ]

Courage In Hindi

Friend of Conquer

Courage In Hindi post में साहस का Analysis किया गया है| बहुत से लोग साहस के बारे में कुछ भी नहीं जानते| आजकल जमाना ही ऐसा हो गया है कि मानवीय गुणों को भूल चुके हैं| उन्हें ऐसा लगता है कि मानवीय मूल्यों का कोई महत्व ही नहीं बचा लेकिन यह सिर्फ बाहर से सही लगता है|

Courage in Hindi 2022


  • जो लोग चोटी पर जाकर बैठे हैं उन लोगों को पूछो कि मानवीय गुणों का महत्व कितना होता है? जब भी ऐसे लोगों को कुछ बताने के लिए कहा जाता है तो फिर इन्हीं गुणों की चर्चा करते हैं इसीलिए आपके लिए भी यह जानना जरूरी बन जाता है कि मानवीय गुण क्या होते हैं? इनका जीवन में कितना महत्व होता है? हमने पहले भी ऐसे दो से तीन गुणों के बारे में लिखा है और आज जानते है साहस के बारे में, तो शुरू करते हैं

  • साहस के बिना जिंदगी बंजर बगीचे की तरह होती है यदि आपको जिंदगी में बंजरपन महसूस होता है तो आप भी जीवन में साहस की कमी महसूस कर रहे हैं| यदि आपको साहस के बारे में नहीं मालूम तो आज के बाद आप इसे पहचानेंगे और महसूस भी करेंगे|

How Does Courage Lead To Success

  • सफलता में Courage की भूमिका अहम है| यह आपके लक्ष्य को पूरा करने में सहायता करता है| यह आपका दोस्त बनकर मनचाहा सहयोग करता है| इसी का Support लेकर आप किसी से भी बात कर सकते हैं| Upcoming और मौजूद खतरों का सामना कर सकते हैं| Impossible को भी Possible बना सकते हैं| ध्यान रखें कि साहस ही सफलता की असली Key है|

  • Success के पीछे साहस है लेकिनअसफलता के पीछे Fear होता है| इसी Fear के कारण इच्छा होकर भी मनचाहा काम आप नहीं कर सकते| अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ता है| आप हिम्मत नहीं ला सकते |

  • डर और साहस Success और Failure के बीच का Difference है| दोनों में जिसको प्रभावी बनाते हैं उसी के अनुसार परिणाम मिलता है| यदि डर प्रभावी है तो असफलता लेकिन साहस प्रभावी है तो सफलता |

  • जीवन की इस यात्रा में Confusion आती है ऐसी परिस्थिति में डर और साहस के अलावा तीसरे Component Risk की आवश्यकता होती है| यह इच्छा या विचारों को भय से साहस में लाता है| हालांकि यहां हार जीत की संभावना आधी-आधी रहती है|

  • जीत मिली तो आनंद मिलता है लेकिन हार मिली तो कायरों की तरह डरने से बेहतर है जोखिम लेकर साहस से आगे बढ़े| इस तरह साहस सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए Risk लेकर डर को दबाने का काम करता है| ऐसा होने के बाद आपकी हिम्मत बढ़ जाती है और आप लगातार आगे बढ़ते रहते हैं |
Read More >>> Confidence In Hindi

साहस की पहचान | Courage Recognition


क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आप साहसी है या नहीं ?


 साहस की पहचान करने के बाद अच्छी तरह जानेगे कि आप साहसी हैं या कायर | इसलिए खुद का analysis करने से पहले साहस की पहचान करना जरूरी है|  courage को पांच परिस्थितियों के आधार पर पहचाना जा सकता है-


 साहस की पहली पहचान


  •  साहस की सबसे पहली और मुख्य पहचान है कि आप अपने डर को काबू में रख कर काम पूरा करते हैं| साथ ही यदि आप डर से नहीं डरते तो यह आपके courageous  होने की पहचान है | 

 यदि आपमें डर बिल्कुल भी नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप साहसी होंगे क्योंकि साहस डर पर जीत हासिल करना होता है |


  •  साहस की दूसरी पहचान


यदि आप खतरो का सामना करते हैं और खतरों के सामने डटे रहते हैं तो आपमे साहस मौजूद है क्योंकि courage ही लड़ने की शक्ति देता है | ऐसे हालात में साहस ही आपका सबसे बड़ा हथियार होता है | जो इस हथियार के बिना मुश्किलों के सामने टिक नहीं पाते वह कायर होते हैं जल्द ही अपना रास्ता बदल लेते हैं ,मैदान छोड़कर भाग जाते हैं ऐसे लोग साहसी ना होकर कायर होते हैं |

  •  साहस की तीसरी पहचान 


आप अपने दिल की सुनते हैं तो आप साहसी है | यह बहुत सरल पहचान है लेकिन इसकी गहराई में उतरने के बाद पता चलता है-दिल की बात सुनना साहस कैसे हो सकता है? जब आप दिल की बात सुनते हैं तो decision आपका होता है| परिणाम का अनुमान भी आप लगा लेते हैं,परिणाम oposite होगा तो दोषी आप होते हैं यदि परिणाम fever में है तो प्रशंसा आपकी होगी | अब क्योंकि आपने risk लिया है इसलिए आप साहसी हैं |

  • साहस की चौथी पहचान


साहस की चौथी पहचान social condition पर निर्भर है यदि आपमे गलत को गलत और सही को सही साबित करने की आदत है तो आप साहस के मालिक हैं| आप सही के साथ खड़े हैं तो भी आप साहसी है क्योंकि यहां हार-जीत का मोह छोड़ कर सही का चुनाव करते है| आपकी यही प्रवृत्ति साहसी बनाती है |

  •  साहस की पांचवी पहचान


आपकी जिंदगी के दायरे से इस साहस की पहचान करी जा सकती है| साहसी आदमी जोखिम उठाकर जिंदगी के नए आयाम स्थापित करता है जिससे दायरा बढ़ जाता है और जिंदगी का दायरा सिकुड़ा हुआ है तो उसमें साहस की कमी है| यहां एक नियम है कि जिंदगी का दायरा साहस के अनुपात के बराबर होता है |


Types of Courage | साहस के प्रकार


नैतिक साहस | Moral Courage


  • किसी प्रकार की हानि का खतरा होने के बावजूद सही काम करना Moral Courage होता है|  सही काम करने का अर्थ अपने दिल की सुनना है जो conscience की आवाज है| नैतिक साहस ही जिम्मेदारियों को पहचानने और कार्यों के results को देखने के लिए मजबूर करता है|


  • Australia के एक पूर्व गवर्नर जनरल नेविलियम ने कहा Moral Courage उच्च है और सारे साहसों की तुलना में दुर्लभ है जैसे अन्याय के खिलाफ बोलना, अपने विचारों की आलोचना के बावजूद साथियों या परिवार के सामने खड़े रहना |

 शारीरिक साहस | Physical Courage


  • दर्द भरे या खतरे का सामना करने की क्षमता Physical Courage होती है| किसी और को बचाने के लिए अपने आप को जोखिम में डालना शारीरिक साहस होता है |  जैसे अग्निशामक अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को आग से बचाते हैं तो ऐसे लोगों में यह होता है|


  •  शारीरिक साहस के लिए शारीरिक शक्ति की आवश्यकता नहीं होती | इसके लिए केवल Mental और Emotional शक्ति की आवश्यकता होती है|
  • अपने दोस्त को हमलावर से बचाना भी शारीरिक साहस होता है|


भावनात्मक साहस | Emotional Courage 


  •  Inspirational legends  और नेताओं में पाया जाने वाला गुण है| यह अपनी भावनाओं से निकलने की क्षमता है| अपनी भावनाओं को अनदेखा करने के बजाय सामना करने की ताकत है| यह fear का सामना करने और उन्हें दूर करने की permission देता है|


 जैसे आपके seniour ने आपको अतिरिक्त कार्य सौंप दिया| आपने इसका विरोध किया तो यह भावनात्मक साहस के कारण होता है|


  • किसी परिजन की मृत्यु या किसी के छोड़ कर चले जाने के बाद भावनात्मक साहस के कारण ही हम खुद को अलग करने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहते हैं|

 

बौद्धिक साहस | Intellectual Courage


  • नेताओं के लिए एक आवश्यक गुण बौद्धिक साहस है क्योंकि यह उन्हें नेतृत्व करने में सक्षम बनाता है| वह Public या अन्य के सामने अपने विचारों को रखता है चाहे ये इसे accept करें या नहीं |


सामाजिक साहस | Social Courage


  •  दूसरों के विरोध के बावजूद भी अपने विश्वास के लिए लड़ना सामाजिक साहस है| बहादुरी का कारण यही साहस होता है| यह आसान नहीं है लेकिन इसे Develop किया जा सकता है |


 आध्यात्मिक साहस | Spiritual Courage


  • कठिन विकल्प चुनने की क्षमता आध्यात्मिक साहस होती है | जो Thoughts के आधार पर खुद को जोखिम में डालने की trend आध्यात्मिक साहस है| इसकी आवश्यकता हमें व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ workplace पर भी सही गलत की पहचान के लिए पड़ती है| आध्यात्मिक साहस आगे का मार्ग दिखाने की शक्ति देता है|


Courage Meaning In Hindi


साहस की परिभाषा | Courage Definition


  • जब आप किसी विशेष काम से डरते हैं और डर पर जीत हासिल करके कार्य को पूरा करते हैं तो आपके इस गुण को साहस कहते हैं और ऐसा व्यक्ति साहसी (Courageous) कहलाता है|



  •  प्रोफ़ेसर डेनियल पुटमैन के अनुसार Courage किसी लक्ष्य के लिए पीड़ा और खतरनाक मुसीबतों का जानबूझकर मुकाबला करने का फैसला होता है| इससे यह Conclusion निकलता है कि डर और आत्मविश्वास साहस के दो Component होते हैं जो व्यक्ति को साहसी बनाकर कार्य की सफलता Decide करते हैं|


  •  उनके अनुसार साहस केवल डर का दृढ़ नियंत्रण नहीं है|


  •  मनुस्मृति में साहस को धर्म के लक्षण के रूप में बताया गया है


  •  यूनान के पांचवे इतिहासकार  थुसीडाइट्स कहते हैं कि सबसे साहसी वह होता है जिसके पास स्पष्ट दूरदर्शिता (Foresight) होती है कि आगे क्या है ?


  •  विंस्टन चर्चिल के अनुसार साहस अन्य सभी गुणों की गारंटी होता है क्योंकि सास के बिना अन्य गुणों पर अमल नहीं किया जा सकता | 


  • साहस में कमी या अधिकता fear और confidence के कारण होती है| डर की अधिकता होने पर साहस में कमी और आत्मविश्वास अधिक होने पर साहस में वृद्धि होती है| इस प्रकार भय और आत्मविश्वास साहस के दो Components होते हैं|


Brave Meaning | बहादुरी का अर्थ


  • Brave का Hindi meaning  बहादुर है जिसका सीधा अर्थ साहसी होता है | आपमे साहस है तो आप निश्चित रूप से बहादुर होते है | जोखिम उठाने और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है| जो ज्यादा बहादुर होते है उनमे शारीरिक साहस ज्यादा होता है|



Courage Building Activities | साहस बढ़ाने की गतिविधियां


  • Courage का महत्व समझ में आने के बाद मन में सवाल उठता है कि मैं भी अपनी जिंदगी को बेहतर बनाऊंगा और मुझे भी साहस Build करना है इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय हमेशा करने चाहिए-


  1.  खुद पर भरोसा रखें
  2.  वास्तविकता को जाने
  3.  अपनी कमी को तुरंत प्रभाव से दूर करने का प्रयास करें
  4.  किसी भी प्रकार का डर (Fear) मन में नहीं रखें
  5.  सुबह जल्दी उठकर योग व्यायाम आदि करें
  6.  अपने क्षेत्र की बारीकियों को पहचाने
  7.  खतरों का सामना करना सीखें
  8. आप हमें भाई को जगाने वाले काम को करने का प्रयास करें
  9.  हमेशा खुश रहने की कोशिश करें
  10.  आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय जाने और इन पर अमल करें 



How to Develop Courage In Students/Children | विद्यार्थियों में साहस कैसे बढ़ाएं 


  • Psychology Today के अनुसार अपनी Emotion को शब्दों में बयां करने से डर को रोकने में मदद मिलती है|  इसलिए Students को भावनाओं को शब्दों में बयां करने के लिए कह सकते है| उनको समझाएं कि खुद के डर को अभिव्यक्त करना आपको कमजोर नहीं करता बल्कि और अधिक बहादुर बनाता है|


 अपने डर को नकारे नहीं और डर को छुपाने के बजाय खुलकर बात करें करने के लिए कहे| 


लोगों की नजर में सोना बनने की कोशिश करनी चाहिए 


  • students को समझाए कि जो लोगों की नजर में आदर्श बनना चाहते हैं वह हमेशा नए-नए काम करते रहते हैं जिससे उनका साहस का Level बढ़ता जाता है उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है|  इसलिए हमेशा लोगों की नजर में सोना बनने की कोशिश करनी चाहिए |


कुछ ऐसा करें जिससे आपका आपको घबराहट हो


  • Students को Advice करे कि आप जानबूझकर ऐसा करें जो आपको परेशान करता है जैसे लोगों के बीच में डालने जाने से डर लगता है तो आप उनके बीच जाएं| उनके साथ खड़े रहकर बातचीत करने का प्रयास करें| ऐसे ही मध्यम आकार के अन्य क्रियाएं आप कर सकते हैं| ऐसा करने से आप लोगों से जुड़ते हैं और आपका डर कम होता है और साहस बढ़ता है|


 कुछ देर अकेले यात्रा करने का प्रयास करें


  • अपनी Power को पहचाने उस पर Proud Feel करें क्योंकि जो लोग अपनी Power को समझते हैं| वह कम उदास होते हैं और डर को जीत पाते हैं| अपनी ताकत की पहचान करना व्यक्तिगत और Career के विकास का मूल कारक है|


अपनी खूबियों पर ध्यान दें


  •  खुद की कमियों पर ज्यादा ध्यान लगाने से Courage गिरता है क्योंकि इससे हम अंदर ही अंदर घुटने हैं इसलिए अपनी अच्छाइयों पर ज्यादा ध्यान दें और जिन कार्यों में आप अच्छे हैं उनमें और ज्यादा अच्छा होने का प्रयास करें| 


असफलताओं को स्वीकार करें


  •  बड़े परिवर्तन से ही जीवन में अधिक प्रगति है लेकिन निराशा आ सकती है| इसलिए असफलता मिलने पर इसे स्वीकार करना चाहिए | निराशावादी बनने और रुकने का या रास्ता बदलने का कोई कारण नहीं है|


courage colour


  • साहस का प्रतीक केसरिया रंग होता है| यही कारण है कि राजा महाराजा युद्ध में जाने से पहले केसरिया रंग का तिलक लगाकर जाते थे| देश के तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया रंग इसी साहस और बलिदान का प्रतीक है |

Courage vs Bravery | साहस बनाम बहादुरी 


  •  Bravery का अर्थ है कि जिस काम को करने की आवश्यकता है उसे किसी भी हालत में करना चाहे, इसके लिए कितना ही बड़ा जोखिम उठाना पड़े|


  • बहादुरी जोखिम और मुसीबतों का मुकाबला करने के लिए Moral और Mental क्षमता होती है| बहादुरी सफलता और असफलता के बीच का Difference होता है| यही कारण है कि Powerful People ही महत्वपूर्ण बदलाव लाते हैं|


  • साहस का अर्थ है कि Bad Situations में भी आत्मविश्वास के साथ कार्य करना है| यह Bad Situations में भी धैर्य के साथ कर्मशील रहने वाले Character Build करता है|


  • साहस जोखिम और अनिश्चितता का सामना करने की शक्ति है जिसमें दृढ़ संकल्प शामिल है| डर और बुराई का सामना करने में मजबूत होना भी साहस में शामिल है| यह Conditions पर निर्भर करता है|


  •   बहादुरी और साहस को पर्यायवाची मानते हैं जबकि वास्तव में बहादुरी ‘क्रिया’ है और साहस ‘धैर्य’ है|


  •  आप जल्दी बहादुर बन सकते हैं लेकिन साहसी बनने में बहुत समय लगता है क्योंकि यह चरित्र निर्माण से सीधा संबंध रखता है|





Courage Was Not The Absence Of Fear | डर की अनुपस्थिति साहस नहीं है 


  • एक बात note  करें कि डर को जीतने के बाद साहस उत्पन्न होता है या डर को हरा देना ही साहस कहलाता है| जिस आदमी में डर नहीं है वह साहसी नहीं हो सकता क्योंकि डर ही नहीं तो इस पर जीत हासिल कैसे हो सकती है इसलिए डर की अनुपस्थिति साहस नहीं है|


Courage Wins Wars Who Dares Wins | साहस युद्ध जीतता है तो हिम्मत भी जीतता है


  •  जो साहस जीत लेता है वह निडर और जोशीला बन जाता है जिसमें साहस होता है वही बड़ा कर सकता है| वही जिंदगी के खेल को जीत सकता है उसमें जुनून पैदा हो जाती है जो उसे ऊर्जावान बना देती है इस कारण कहा गया है जो साहस  जीत लेता है वह हिम्मत जीत लेता है|


 

साहस का महत्व | Importance of Courage


  •  किसी से पूछा जाए कि आप बेहतरीन जिंदगी जीना चाहते हैं या मूर्दे जैसी | उसका जवाब होगा-बेहतरीनजिंदगी |  इसी बेहतरीन जिंदगी के लिए साहस होना जरूरी है| साहस ही जोखिम उठाने के लिए आपको आगे बढ़ाता है |


  •  कायरों का काम पीछे हटना होता है, काम से पल्ला झाड़ना होता है|  नया काम दूर की बात है जो काम रोजाना करते हैं उसको भी करना नहीं चाहते| यदि आप साहसी है तो नए से नए काम कर सकेंगे क्योंकि जोखिम उठाने की आपकी औकात साहस के कारण होती है|


  •  खतरा डर को जन्म देता है लेकिन साहस उस डर को खत्म करके आपको निडर बनाता है और आप तूफान की तरह डटे रहते हैं और अपनी जीत दर्ज कराते हैं| कुछ समय बाद आप एक बेहतरीन व्यक्तित्व और जिंदगी के मालिक बन जाते हैं|

 इस प्रकार डर को दबाने, जोखिम उठाने की शक्ति और कुछ नया करने की ताकत साहस के कारण ही मिलती है|


 मलाला यूसुफजई और साहस | Malala Yousafzai and Courage


  •  मलाला युसूफजई के अलावा साहस का Live Example और कोई नहीं हो सकता| वह साहस की मिसाल है| वह 11 साल की छोटी सी उम्र में तालिबानी विरोध के बावजूद लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाली पाकिस्तानी लड़की है जिसने साहस के दम पर वह कर दिखाया जो सामान्य लोग सोच भी नहीं सकते |


  •  शायद ही कोई मलाला युसूफजई के बराबर साहसी हो सकता है| मलाला यूसुफजई ने 11 साल की उम्र में डायरी लिखी जिसमें तालिबान को Expose कर दिया |  लड़कियों के बारे में उनकी घटिया सोच को दुनिया के सामने Expose कर दिया | इसके बाद तालिबान ने 9 अक्टूबर 2012 को मलाला पर जानलेवा हमला किया लेकिन वह बच गई और लड़कियों की शिक्षा की मांग का प्रतीक बन गई| यह सब साहस के दम पर Possible हुआ |  वह साहस ही था जो मलाला को तालिबानियों के सामने खड़ा रख सका |


 साहस नहीं तो क्या होगा?


साहस नहीं है तो आपका जीवन बेकार है क्योंकि आप जीवनभर कायर बने रहते हैं| आप में कुछ भी करने का हौसला नहीं रहता यहां तक की आपकी मानसिकता कभी जोखिम नहीं लेने की बन जाती है| हमेशा आरामदायक व सुरक्षित माहौल में रहने की आदत हो जाती है|


  खुद को बेबस और लाचार महसूस करते हैं| आपका पूरा जीवन बंजर हो जाता है| आप जीवन में कुछ भी नया हासिल नहीं कर पाते| साथ ही छोटी-सी समस्या से भी मुकाबला नहीं पाते हैं| आप जीवन के खेल में हार जाते हैं|

 आप जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं तो साहस होना आवश्यक है|


Read more >>> सफलता कैसे प्राप्त करें | How get Success In Life


Read more>>> जीवन मे अनुसाशन कैसे अपनायें | How Follow Discipline



Conclusion


  • इस Post का TItle Courage In Hindi रखा गया जिसका Motive साहस के बारे में बताना था | इस पोस्ट से आपने साहस को गहराई से जाना और साहस को बढ़ाने के उपाय जाने एक बात स्पष्ट है कि अगर आप Advance Level की जिंदगी चाहते हैं तो आपको साहस का सहारा लेना पड़ेगा क्योंकि यही गुण है जो बाकी सभी गुणों को maintain रख सकता है आपको हिम्मत देकर नया जुनून पैदा कर सकता है| इसलिए साहसी बनने का पूरा प्रयास करें |

courage book by osho

how to be courageous


Post a Comment

0 Comments